नई दिल्ली। आय दिन जिला राजौरी में सड़क हादसों में तेज़ी आ रही है। आज भी ऐसा ही एक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राजौरी से माहोर चसेना जा रहा टेम्पो नंबर jko2au-8910 राटा के पास डिवाइडर से टक्करा गया। जिसके बाद टेम्पो के परखचे उड़ गए।
घटना के लोगों पुलिस को इसकी सूचना दी व घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं भर्ती कराए गए घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है जिन्हें मेडिकल कॉलेज राजौरी शिफ्ट किया गया। हादसे की खबर सुनते ही जिला अध्यक्ष राजौरी ऐजाज असद घायलों से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे व हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों से मिल इस घटना का दुख जताया।