Aap-congress Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां अब जोरों पर हैं। जहां एक ओर यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन हुआ और सीटों पर बंटवारा हो गया। तो वहीं दिल्ली में भी आप और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग हो गई। दरअसल, शनिवार को दोनों पार्टियों ने यह ऐलान कर दिया। आपको बता दें कि दिल्ली में 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा में ये दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं अगर दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली में आप सात लोकसभा सीटों में से चार जगह, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट में चुनाव लड़ेगी।
क्या बोले कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक?
कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि आम आदमी पार्टी गुजरात की दो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें कि भरूच और भावनगर शामिल हैं। जबकि हरियाणा में एक सीट कुरुक्षेत्र आम आदमी पार्टी के खाते में गई है। चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और साथ ही गोवा की बात की जाए तो दोनों सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी।