रश्मि सिंह|Rajkumar Anand Resigns: आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। दिल्ली सरकार में मंत्री राजुकमार आनंद ने इस्तीफा दे दिया है। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद पर थे। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी और मंत्री पद दोनों से इस्तीफा दे दिया है।
#WATCH दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/feBsTsowJk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2024
राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा
जानकारी के लिए बता दें कि, आम आदमी पार्टी के मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए बताया कि, “मैं दिल्ली सरकार में मंत्री हूं और मेरे पास सात पोर्टफोलियो है लेकिन आज मैं बहुत व्यथित हूं और अपना दुख बांट रहा हूं। मैं राजनीति में तब आया था जब अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। हालांकि, आज बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि राजनीति तो नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गया।”
उन्होंने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था। लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है। मेरे लिए मंत्री पद पर रह कर इस सरकार के लिए काम करना असहज हो गया है। मैं अब इस पार्टी, इस सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। क्योंकि मैं इनके भ्रष्टाचार में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता।”