रश्मि सिंह|Arvind Kejriwal News: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर वाले खाना पर ईडी ने आरोप लगाए है। इस आरोप पर अब दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को घर का बना खाना न मिल सके इसकी कोशिश हो रही है। बीजेपी ईडी के जरिए उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि ईडी ने कोर्ट में ये झूठ कहा कि सीएम केजरीवाल जेल में मीठी चाय पीते है और मिठाई खाते है। आतिशी ने कहा कि, मुख्यमंत्री अल्टरनेटिव शुगर का इस्तेमाल कर रहे है।
#WATCH दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, “अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अरविंद केजरीवाल हर दिन 54 यूनिट इंसुलिन लेते हैं। इंसुलिन की इतनी यूनिट वे लोग लेते हैं जिन्हें गंभीर मधुमेह है। इस बीमारी में आप क्या खाना खाते हैं और कौन सा व्यायाम करते हैं, यह सब मधुमेह… pic.twitter.com/tndVpA8o0l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2024
सीएम केजरीवाल की जान लेने का ष्डयंत्र
जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तबियत को लेकर आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कई खुलासे किए। आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाए। बीजेपी सीएम केजरीवाल के खिलाफ बहुत बड़ा ष्डयंत्र रच रही है। वो अरविंद केजरीवाल की जान लेने का ष्डयंत्र रच रहे है। वो अरविंद केजरीवाल की जान लेने का ष्डयंत्र रच रहे है। केजरीवाल वो व्यक्ति है जिन्हें दिल्ली में बीजेपी हरा नहीं पाती है। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल को 30 सालों से शुगर की बीमारी है।
आतिशी ने आगे कहा कि, अपने शुगर के स्तर को नियंत्रित कनरे के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर दिन 54 यूनिट इंसुलिन लेते है। कोई भी डॉक्टर इसकी पुष्टी कर सकता है कि केवल गंभीर डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति ही 54 यूनिट इंसुलिन लेता है।
आतिशी ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीरियस डायबिटीज की वजह से अदालत ने उनके डॉक्टरों द्वारा निर्धारित भोजन की अनुमति दी है। लेकिन बीजेपी अपने सहयोगी संगठन ईडी के जरिए उनकी सेहत खराब करने की कोशिश कर रही है। उनका घर का खाना रोकने की कोशिश कर रही है। आज ईडी ने बार-बार झूठ बोला, अफवाह फैलाई। कोर्ट में ईडी सबसे पहाल झूठ बोला कि सीएम अरविंद केजरीवाल मीठी चाय पी रहे है और मिठाई खा रहे है।