रश्मि सिंह|Arvind Kejriwal In Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने दिल्ली के सीएम की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है। उनका 15 दिन का न्यायिक हिरासत आज खत्म हुआ। तो आज यानी 15 अप्रैल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
केजरीवाल को कोर्ट से लगा झटका
जानकारी के लिए बता दें कि, अरविंद केजरीवाल के न्यायिक हिरासत को कोर्ट ने बढ़ा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने दो दफे ईडी रिमांड पर भेजा। इसके बाद उन्हें एक अप्रैल को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तब से केजरीवाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।
भगवंत मान ने क्या कहा ?
जानकारी के लिए बता दें कि, आज ही पंजाब से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीएम केजरीवाल से मुलाकात किए। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये दावा किया कि केजरीवाल को हार्ड कोर अपराधी की तरह जेल में रखा गया है। आंतकियों को जो सुविधाएं दी जाती है जेल में, वो भी सीएम को नहीं मिल रहा है।
भगवंत मान ने आगे कहा, कि, मैं उन्हें देखकर भावुक हो गया। उनके साथ एक कट्टर अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा है। उनकी गलती क्या है? क्या यह उनकी है कि उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनाए?
आप नेता मान ने कहा कि वह केजरीवाल से आधे घंटे के लिए मिले लेकिन उनके बीच एक कांच की दीवार थी और दोनों नेताओं के बीच फोन कॉल के जरिए बातचीत हुई।