Diwali 2023: आज दीपावली का त्योहार है और हर जगह दिवाली की बधाइयां दी जा रही हैं। तो वहीं दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सभी दिल्लीवासियों को बधाई दी है।
अरविंद केजरीवाल ने किया पोस्ट
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा- ‘दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। दीपों के इस पवित्र और पावन त्योहार पर आपके जीवन में खूब सारी खुशियां, सुख-समृद्धि और सफलता आए। मां लक्ष्मी जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। ये दीपों का पर्व है। आप सभी से मेरी विनती है कि इस पावन दिन पटाखे नहीं बल्कि दीए जलाएं, घर को रोशनी से जगमगाएं और भगवान श्रीराम जी का स्वागत करें।’
दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। दीपों के इस पवित्र और पावन त्योहार पर आपके जीवन में खूब सारी खुशियाँ, सुख-समृद्धि और सफलता आए। माँ लक्ष्मी जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे।
ये दीपों का पर्व है, आप सभी से मेरी विनती है कि इस पावन दिन पटाखे नहीं बल्कि दीए जलाएँ, घर को…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 12, 2023
मंत्री आतिशी ने भी दी बधाई
वहीं, मंत्री आतिशी ने भी दिल्लीवासियों को बधाई दी। उन्होंने पोस्ट किया- ‘सभी देशवासियों को प्रकाश के त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम से प्रार्थना करती हूँ, कि सत्य की असत्य पर और न्याय की अन्याय पर हमेशा ही जीत हो…।’
सभी देशवासियों को प्रकाश के त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना करती हूँ, कि सत्य की असत्य पर और न्याय की अन्याय पर हमेशा ही जीत हो.. pic.twitter.com/RHDRgiPUJx
— Atishi (@AtishiAAP) November 12, 2023
सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?
वहीं मंत्री सौरभ ने दिवाली की बधाई देते हुए लिखा कि- ‘गणेश जी माता लक्ष्मी जी सरस्वती जी की कृपा से हमारा देश खूब तरक्की करें। भगवान राम जी और माता जानकी जी का आशीर्वाद हम सब पर हमेशा बना रहे। प्रकाश पर्व दीपावली की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।’