जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: भारत विकास परिषद् की सर्वोच्च प्रतिनिधि सभा “राष्ट्रीय परिषद् बैठक 2022” का शुभारम्भ 26 मार्च को केंद्रीय कार्यालय पीतमपुरा में किया गया। दो दिवसीय बैठक में देशभर के 76 प्रांतों से लगभग 300 प्रतिनिधियो ने भाग लिया और देशभर में चल रही परियोजनाओं जैसे सेवा, संस्कार, संपर्क, समग्र ग्राम विकास, महिला एवं बाल विकास पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने पेश की।
Noise Pollution: शोर मचाने में टॉप पर भारत के पांच शहर, ये है नंबर वन
बैठक में परिषद् के ध्येय – समृद्ध वर्ग एवं बुद्धिजीवीयो को संगठित करके वंचित और उपेक्षित वर्ग के लिए सेवा कार्य करने के अपने संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रतिनिधियों ने वचन लिया। इस समय परिषद् द्वारा देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलम्बन एवं सामाजिक कार्यो के लिए लगभग 1,680 स्थायी प्रकल्प चलाये जा रहे हैं। जिसमें स्वास्थ्य जांच शिविरों में लगभग 5 लाख लाभार्थी रहे और विशेषकर जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्थानों में चल रहे आत्मनिर्भर केन्द्रो में 7,400 लाभार्थी रहे, और उत्तर-पूर्व क्षेत्रो में 40,000 से अधिक कम्बलों एवं गर्म वस्त्रो का वितरण किया गया।
26 मार्च को बैठक का विधिवत शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह संधू ने किया। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा ने द्विवार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान उन्होंने कहा की कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्ष संघर्षपूर्ण रहे। जिसमें परिषद् के देशभर से कार्यकर्ताओं ने बड़े ही मनोयोग से मानवता की तन मन धन से सेवा की।
परिषद् की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 बहुउद्देशीय एम्बुलेंस देशभर में चलायी जाएंगी। इन बहुउद्देशीय एम्बुलेंस में स्वास्थ्य के साथ साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य हेतु महिलाओं की जागरूकता और कौशल विकास प्रशिक्षण की सुविधाएं भी रहेंगी। देशभर से 2 लाख कार्यकताओ का ब्लड डोनर बैंक भी बनाया जायेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मुकुंद राव ने कहा कि भारत विकास परिषद के 3 शब्दों में ही भारतीय सनातन मूल्यों, सांस्कृतिक सभ्यता एवं राष्ट्रप्रेम के तहत व्यक्ति के स्वयं का चारित्र निर्माण और देश सेवा के कार्य समाहित है। बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक और इंद्रप्रस्थ विश्विद्यालय के संस्थापक कुलपति के के अग्रवाल भी मौजूद रहे।