Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। जिसके तहत इतनी कड़ाके की ठंड में भी काफी दिनों से इंडिया गेट पर रिहर्सल चल रही है। हर साल की तरह इस साल भी परेड को देखने के लिए भारी तादाद में लोग पहुंचेंगे। लेकिन दिल्ली मेट्रो भी सभी यात्रियों को फ्री में सफर कराएगी। लिहाजा, ऐसा तब होगा जब आपके पास परेड देखने का टिकट होगा। बता दें कि टिकट आप ऑनलाइट बुक कर सकते हैं। जिसके बाद आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
कब खुलेगी दिल्ली मेट्रो?
दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी वाले दिन जल्दी भी खुलेगी। दरअसल, सुबह चार बजे से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुरु हो जाएंगी। इसलिए परेड का समय सुबह 10 बजे है तो सुबह अपने घरों से जल्दी निकलें और इस सेवा का लाभ लें। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि परेड की शुरुआत विजय चौक से 5 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी जोकि इंडिया गेट कर्तव्य पथ तक जाएगी।
परेड में क्या है खास?
इस बार की परेड कुछ खास होने वाली है। बता दें कि इस बार परेड में भारतीय वायुसेना के फ्लाईपास्ट में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान समेत 51 विमान शामिल होंगे। इसमें विमानों में 15 महिलाएं होंगी। हालांकि इस बार परेड में छठी बार फ्रांस के राष्ट्रपति हिस्सा ले रहे हैं। वहीं दूसरी बार फ्रांसीसी दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी काफी ज्यादा है।