Advocate vs Delhi Police : पुलिस के बाद अब वकीलों का प्रदर्शन जारी
नई दिल्ली: दिल्ली में आज फिर वकीलों का पुलिस के खिलाफ प्नर्दशन जारी है। इस दौरान वकील जमकर नारेबाज़ी कर रहे है।वकील इंसाफ की मांग कर रहे हैं। पुलिस और वकीलों का विवाद बढ़ता ही जा रहा है, जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं आज दिल्ली पुलिस के जवानों का धरना खत्म हुआ तो वकीलों का प्रर्दशन चालू हो गया है। रोहिणी कोर्ट के बाहर वकील दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वकीलों ने न्याय की मांग की है। सभी कोर्ट के वकीलों की हड़ताल जारी है।
Delhi High Court तक पहुंच गया मामला
यह हड़ताल तीस हजारी कोर्ट के वकील और पुलिस में हुए झड़प के बाद शुरु हुई है। यह मामला Delhi High Court तक पहुंच गया है। इस मामले की सुनवाई आज Delhi High Court में होनी है। इस मामले में High Court ने बार Bar Council of India को नोटिस जारी किया था।
दिल्ली में वकीलों का प्रर्दशन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यह मामला काफी बढ़ चुका है। बता दे कि Rohini Court की बिल्डिंग पर एक वकील चढ़ गया और वह सुसाइड करने की धमकी देने लगा. आज Rohini Court ,Court Saket, के बाहर वकील प्रदर्शन कर रहे हैं। एक वकील ने आत्मदाह की कोशिश की है। खुदपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश करने वाले आशीष चौधरी का कहना है कि वह ये अपने आत्मसम्मान के लिए कर रहे हैं।
पुडुचेरी की उपराज्यपाल Kiran Bedi ने किया ट्वीट
पुडुचेरी की उपराज्यपाल Kiran Bedi ने ट्वीट किया है कि अधिकार और उत्तरदायित्व एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और नागरिकों को इसे नहीं भूलना चाहिए। हम जो भी हो और कहीं भी हो। अगर हम सभी कानून का पालन करते हैं तो कोई विवाद नहीं होता है।
वकीलों ने Saket Court अदालत के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं, जिसकी वजह से कामकाज बन्द हो गया है। Bar Council of India ने वकीलों को हड़ताल करने से मना किया था, लेकिन वकील नहीं माने हैं।