Delhi Solar Policy: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों को महत्वपूर्ण तोहफा दिया है। दरअसल, सोमवार को दिल्ली की नई सोलर नीति 2024 को कैबिनेट से पास कर दिया गया है। जिसके तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने नई सौर ऊर्जा नीति, सौर नीति 2024 जारी कर दी है। अब तक 2016 की नीति लागू थी, जो सबसे प्रगतिशील नीति थी। बता दें कि इसके तहत दिल्ली सरकार पांच फायदे दे रही है।
दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली सरकार ने नई सौर ऊर्जा नीति, सौर नीति 2024 जारी की है। अब तक 2016 की नीति लागू थी, यह देश की सबसे प्रगतिशील नीति थी। दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 400 तक आधी यूनिट और उससे ऊपर का पूरा बिल वसूला जाता है। नई सोलर नीति के तहत जो लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाएंगे, उनका बिजली बिल शून्य होगा, चाहे वे कितनी भी यूनिट बिजली का उपभोग करें। इससे आप हर महीने 700-900 रुपए कमा सकते हैं।”
चार पॉइंट्स में समझें सारा कुछ
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली की जनता को तोहफ़ा दिया है। दरअसल, सोलर पैनल लगाने से बिजली का बिल ज़ीरो हो जायेगा।
- दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सोलर पॉलिसी 2024 का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत दिल्ली में सोलर पैनल लगाने पर मुफ़्त मिलेगी। फिर चाहे जितनी भी बिजली जलाये। नहीं आयेगा कोई भी बिल।
- साथ ही आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 700 से 900 रुपये की आमदनी होगी।
- कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल भी हो जाएँगे 50%
नीतीश कुमार के एनडीए में जाने पर क्या बोले केजरीवाल?
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन को छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए हैं। तो वहीं इस पर केजरीवाल ने कहा कि मेरे हिसाब से नीतीश को नहीं जाना चाहिए था। आगे कहा कि उन्होंने सही नहीं किया, क्योंकि ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इसके साथ ही उनका कहना था कि इससे बिहार में इंडिया गठबंधन को फायदा होगा न कि एनडीए को।