नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत एक कार चालक ने चार लोगों रौंद दिया। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली में रफ्तार का कहर
यह दर्दनाक हादसा राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ। घटना शनिवार सुबह करीब तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। कार चालक की पहचान अभिषेक दत्त (36) के रूप में हुई है, जो यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम के साउथ ईस्ट एशिया जोन का कंट्री मैनेजर है। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचना साहिब, शेख साजू, नौशाद और आरिफ (32) के रूप में हुई है।
नशे में धुत था कार चालक
पुलिस के अनुसार, कार चालक नशे में धुत था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को घेर लिया था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर कार फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई। आरोपी अभिषेक दत्त (36) के रूप में हुई है, जो यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम के साउथ ईस्ट एशिया जोन का कंट्री मैनेजर है। पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ धारा 304 और 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।