रश्मि सिंह|Gokulpuri Metro Station: दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर आज का सुबह सामान्य नहीं था। गोलकुलपुरी मेट्रों के पास तब हडकंप मच गया जब यह खबर आई कि वहां मेट्रो का स्लैब गिर गया है। खबर लिखने तक इस हादसे में तीन से चार बाइक मलबे में दबने की सूचना मिली है। वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
दिल्ली गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर हादसा
गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का कुछ हिस्सा गिरा#DelhiMetro | #GokulpuriMetro | #LatestNews | #HindiNews | #JantantraTV@anchor_madhuri pic.twitter.com/xcWnFcw0Qv
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 8, 2024
कब हुआ ये हादसा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन के पूर्वी तरफ का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। इस हादसे में कम से कम 3 से 3 लोग घायल हो गए। इसके अलावा एक शख्स मलबे में फंस गया, जिसे पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से बाहर निकाला। शख्स को गंभीर चोटें आई है, उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गाय है, जबकि एक अन्य व्यक्ति कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा कि घटना के वक्त शख्स अपनी स्कूटी से जा रहा था।