UP News: यूपी के देवरिया में रुद्रपुर कोतवाली स्थान के फतेहपुर गांव में 6 लोगों की बेहरमी से ईंट से कूचकर औऱ गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, यह मामला जमीनी विवाद का था। जिनकी हत्या हुई, उसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव समेत 6 लोग थे। 5 सदस्य एक ही परिवार के थे। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पूरा गांव सदमे औऱ तनाव में है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पीएसी भी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर टोला गांव में यादव और ब्राहम्ण परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह रजिंश काफी पुरानी थी, जिसके कारण सोमवार की सुबह 8:30 बजे फिर से किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव से झड़प हुई और उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के कारण भीड़ उमड़ी और उसके बाद सत्यप्रकाश दुबे के घर जाकर उनकी हत्या कर दी। आक्रोशित भीड़ ने दो मासूम, महिला और एक और व्यक्ति की हत्या कर दी।
पुलिस मौके पर पहुंची।
वारदात से गांव में अफरा तफरी मच गई। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। तभी इस घटना में पुलिस मौके पर पहुंची। वहां चीखपुकार मची हुई थी। मामले की चांज जारी है।