जनतंत्र डेस्क,नई दिल्ली: देश की राजधानी Delhi से एक बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। New Delhi स्टेशन पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। आपको बता दें, रेलवे के विद्युत विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, जिस युवती के साथ यह घटना हुई है। वह फरीदाबाद की रहने वाली है। महिला की उम्र 30 साल है और वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग रह रही है, और कोर्ट में उनके तलाक का केस चल रहा है। करीब दो साल पहले महिला अपने कॉमन दोस्त के जरिए एक लड़के से मिली थी। दोनों की बातचीत बढ़ने लगी और उस लड़के ने युवती को बताया कि वह रेलवे में काम करता है और उसकी भी नौकरी लगवा देगा।
प्लेटफॉर्म पर बने कमरे में दुष्कर्म की घटना को दिया,अंजाम
21 जुलाई को युवक ने नया घर खरीदने की खुशी में पार्टी करने की बात कही और महिला को भी बुलाया। वह रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो से कीर्ति नगर आई जहां से आरोपी उसे लेकर New Delhi रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर ले गया और वहां पर आरोपी युवक ने उसे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लिए बने एक कमरे में बैठने को कहा। कुछ देर बाद युवक और उसका एक दोस्त कमरे में आए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। बाकी उसके दो साथी दरवाजे के बाहर पहरेदारी करते रहे। और उन दोनों के बाहर आने के बाद पहरा देने वाले दोनों आरोपी कमरे के अन्दर गए और महिला के साथ दुष्कर्म किया।
रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं, चारों आरोपी
फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए IPC की धारा 376D/342 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें, महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं।