Gangster Vinod Upadhyay: गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मौत के घाट उतार दिया है। बता दें कि पिछली रात STF की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय गोली लगने से घायल हो गया जिसके बाद में उसकी मौत हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय पर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। विनोद के आरोपों की बात करें तो उसका अपना एक संगठित गिरोह था, जिसे उसी ने बनाया और जनपद गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की घटनाओं को अंजाम दे चुका था। गौरतलब है कि डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम थी जिससे मुठभेड़ हुई और बदमाश घायल हुआ।
कौन था ये गैंगस्टर?
आपको बता दें कि गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय अयोध्या के महराजगंज के मया बाजार का रहने वाला था। इतना ही नहीं उस पर अलग-अगल जिलों में 35 मुकदमे दर्ज थे। इस मुठभेड़ में गोली गली, या यूं कहें कि उसे गोली लगी। तभी उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था उसी दौरान मौत हो गई। एसपी सोमेन वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।