हापुड़- देश के सबसे बड़े प्रदेश यानी उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपराधों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए थे। जिसका असर प्रदेश पुलिस पर पड़ता दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में हापुड़ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्कर महिला को गिरफ्तार को दबोचा है।
हापुड़ पुलिस को कामयाबी
बता दें कि हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्कर महिला खाला उर्फ़ संजो को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने करीब 10 लाख रूपये की कीमत का 50 किलो गांजा बरामद किया है और साथ ही तस्कर के पास से दो कार भी बरामद हुई है। पुलिस महिला तस्कर के फरार तीन साथियों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है की महिला गांजा तस्करी कर आसपास के इलाके में सप्लाई किया करती थी।
फरार साथियों की तलाश में पुलिस
पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना हाफिजपुर क्षेत्र के चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोककर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस को करीब 50 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस अब महिला तस्कर के फरार साथियो की तलाश कर रही है।