भोपाल: मध्य प्रदेश की नीमच जिला जेल से चार कैदियों के भागने की खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ऐसे में जेल की सुरक्षा और प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस कैदियों की तलाश में जुटी हुई है।
Madhya Pradesh: Four prisoners have fled from a jail in Neemuch district. More details awaited pic.twitter.com/7FZwT6dwuv
— ANI (@ANI) June 23, 2019
जानकारी के मुताबिक नीमच जिले की जेल से रविवार सुबह चार कैदी भाग गए। हालांकि, ये कैदी कैसे भागे अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस कैदियों की तलाश के लिए हर जगह नजर बनाए हुए हैं, ताकि कैदियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
बता दें कि मध्य प्रदेश की नीमच जिला जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं। जेल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहती है। ऐसे में चार कैदियों का जेल से फरार हो जाना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। कैदियों को खोजने के लिए पुलिस प्रशासन तलाशी अभियान चला रहा है।