Pm Modi Bhopal Visit 2023: मध्य प्रदेश और राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों राज्यों के दौरे पर हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव से पहले जनता तक पहुंचने के लिए ये रैलियां आयोजित कर रही है। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के जंबूरी मैदान में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने जन सभा को संबोधित करते हुए । पंडित दीन दयाल की जयंती पर उन्हें नमन किया और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला भी बोला।
पीएम मोदी ने एमपी को सावधान रहने की दी चेतावनी
कहा कि, “कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी विरातस और सनातन को समाप्त करना चाहता है। ऐसे दलों से मध्य प्रदेश को बहुत सावधान रहना होगा। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, अब दिवालिया हुई और अब कांग्रेस ने अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस का ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है।
नरेंद्र मोदी ने भाजपा के सुशासन की तारीफ करते हुए कहा कि, “भाजपा ने अपने हर कार्यकाल में मध्य प्रदेश को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है और यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। उन्होंने चारों तरफ से विकास करता मध्य प्रदेश ही देखा है।”
शिवराज सिंह चौहान बोले
मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। उन्होंने भाषण के दौरान भाजपा सरकार की तारीफों के पुल बांधे। कांग्रेस पर तंज कसा।
कहा कि, “भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया है। कांग्रेस के राज में जहां गरीबी का अभिशाप भोगने के लिए गरीब मजबूर थे।
वहीं आज 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं, यह चमत्कार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। हमने एक नया मध्य प्रदेश गढ़ने का प्रयत्न किया है।”