रश्मि सिंह|MVA Seat Sharing: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग हो चुका है। राज्य में कुल 48 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में उद्धाव ठाकरे की पार्टी शिवसेना को सबसे अधिक सीटे मिली है। उद्धाव ठाकरे की पार्टी 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस 17 और शरद पवार की पार्टी एनसीपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “…कल प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में आए थे… एक तो कल सूर्यग्रहण था, अमावस भी थी और पीएम मोदी की सभा भी थी… प्रधानमंत्री अगर एक पार्टी का प्रचार करने लगें तो ये अच्छी बात नहीं होगी…… pic.twitter.com/Kq4lmTgVK6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2024
किसको कहां से मिली सीट
जानकारी के लिए बता दें कि, तीनों दलों के बीच काफी समय से सीटों के बटवारों को लेकर टकराव बना हुआ था। हालांकि अब सीटों का बटवारा हो चुका है। भिवंडी सीट पर एनसीपी लड़ेगी। वहीं गठबंधन समझौते तहत सांगली सीट शिवसेना और मुंबई नॉर्थ के सीट से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “प्रयास लगातार जारी है लेकिन हमें ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि जनता ने तय कर लिया है कि मैंने जो ‘तड़ीपार’ नारा दिया था, उसे पूरा करना है।” pic.twitter.com/60aCCzXiHv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2024
एमवीए ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इसमें शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और एनसीपी के प्रमुख शरद पवार समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी
रामटेक, नागपूर, भंडारा गोंदिया, गडचिरोली, लातूर, सोलापूर, कोल्हापूर, पुणे, नांदेड, अमरावती, नंदुरबार, अकोला, चंद्रपूर, धुले, जालना, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।
शिवसेना 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, मुंबई उत्तर पूर्व, जलगांव, परभनी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, धाराशिव, रत्नागिरि, बुलढाणा, हातकणांगले, संभाजीनगर, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल और वाशिम से शिवसेना UBT चुनाव लड़ेगी।
एनसीपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बारामती, शिरूर, सातारा, भिवंडी, दिंडोरी, माढा, रावेर, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण और बीड से एनसीपी चुनाव लड़ेगी।