Punjab News: आगामी लोकसभा 2024 की चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं। तो वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्किल इंचार्ज के पदों को तुरंत प्रभाव से भंग किया। जल्द ही संगठन में विस्तार होगा। जल्द नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरु कर दी है। इसी क्रम में अगस्त महीने में पंजाब में तीन लोकसभा क्षेत्र प्रभारी औऱ नौ जिला प्रभारी की नियुक्ति की थी।
साफ सुथरी छवि भी है
नेशनल जनरल सेक्रटरी संदीप पाठक, सीएम भगवंत मान और स्टेट वर्किंग कमेटी अध्यक्ष बुद्ध राम की सूची जारी की गई थी। सूची के अनुसार लुधियाना लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया गया था, उसमें से ज्यादातर पार्टी से स्थापना काल से ही जुड़े हुए हैं औऱ उनकी साफ सुथरी छवि भी है। आम आदमी पार्टी पंजाब ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया। “आम आदमी पार्टी पंजाब राज्य के सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्किल इंचार्ज के पदों को तुरंत प्रभाव से भंग करती है। जल्द नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी ।”
यूथ विंग प्रेसिडेंट की भी घोषणा
इससे पहले इसी साल जून आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास शुरु कर दिए थे। इस कड़ी में आप ने पार्टी संगठन की जिम्मेदारी कई लोगों को सौंपी थी। आम आदमी पार्टी ने बुधराम को पंजाब का वर्किंग प्रेसिडेंट घोषित किया था। बुधराम आम आदमी पार्टी के पंजाब के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। वह मानसा जिले की बुघलाडा विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की स्टेट यूनिट के अध्यक्ष मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। सीएम के पास समय की कमी के चलते पार्टी ने वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया था। इसके अलावा चार प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और यूथ विंग प्रेसिडेंट की भी घोषणा की गई थी।