जनतंत्र डेस्क, Punjab: पंजाब चुनावों से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर हैं। पंजाब में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में है। ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब में मुख्यमंत्री फेस के ऐलान पर कहा कि, अभी किसी पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया, लेकिन सबसे पहले हम ही मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करेंगे।
Congress: मनमोहन सरकार पर मनीष तिवारी का वार, ’26/11 के बाद PAK पर कार्रवाई न करना कमजोरी’
अमृतसर में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, मै सबके बयान सुन रहा था कि, पंजाब का खजाना खाली हो गया। आपने पांच साल और अकालियों ने 10 साल राज किया फिर खजाना लूटा किसने ? केजरीवाल ने कहा, हम इसकी जांच करवाएंगे और हमें खजाना भरना भी आता है।
‘पंजाब में घूम रहा नकली केजरीवाल’
दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ प्रमुख सोमवार से ही पंजाब के दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, खूब होर्डिंग लगे हैं, लेकिन किसी का बिजली जीरो नहीं आया। केजरीवाल ने कहा, ‘ पंजाब में एक नकली केजरीवाल घूम रहा है। इन्होंने कहा बिजली फ्री करूंगा लेकिन पंजाब में एक भी आदमी का बिल जीरो नहीं आया। बस दिल्ली में बिजली के बिल फ्री आते है।‘
नवजोत सिंह सिद्धू पर बयान
अरविंद केजरीवाल ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कहा कि, सिद्धू साहब जनता के मुद्दे उठा रहे हैं लेकिन पूरी कांग्रेस उनको दबा रही है। उनकी हिम्मत की दाद देता हूं। केजरीवाल ने कहा, ‘चन्नी साहब बस वादे कर रहे हैं, लेकिन पूरा कोई नहीं हो रहा।
महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
चुनावों से पहले केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 18 साल से ऊपर की हर महिला के खाते में हर महीने 1000 रुपए डाले जाएंगे। ऐलान करते हुए उन्होंने कहा महिलाओं को शिकायत रहती है पति उनको नई साड़ी नहीं दिलाता, अब उनका भाई उन्हें नई साड़ी दिलाएगा। इन रूपयों से वे खुद के लिए अच्छी साड़ी खरीद पाएंगी।