रश्मि सिंह|Sonia Gandhi Live Update: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज राज्सभा चुनावों के लिए राजस्थान नामांकन पत्र दाखिल करने वाली है। 27 फरवरी को 15 राज्यों की 56 राज्सभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी तय की गई है। इसके लिए सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मिदावारों का नाम ऐलान कर दिया है। यूपी से आज 7 कैंडिडेट आज नामांकन करेंगे। इनमें आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन शामिल है। वहीं सोनिया गांधी आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंच चुकी है। उनके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आए है।
#WATCH | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi arrives in Jaipur, Rajasthan to file her nomination for the Rajya Sabha election.
Her son & party MP Rahul Gandhi and her daughter & party’s general secretary Priyanka Gandhi Vadra are accompanying her. pic.twitter.com/yskO2N0g8a
— ANI (@ANI) February 14, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
चुनावी राजनीति से सोनिया की विदाई
आपको बता दें कि, सोनिया गांधी आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। हाल ही में सोनिया गांधी ने बताई थी कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। उनकी अब स्वास्थ्य अब सहीं नहीं रहता। लेकिन इस पर विपक्ष का कहना है कि उन्होंने साल 2014 और 2019 का चुनाव बीमारी से जूझते हुए ही लड़ा। कांग्रेस ने हाल ही में C-voter ने रायबरेली में सर्वे किया, जिसके नतीजे में सामने आया कि सोनिया के लिए साल 2024 का चुनाव जीतना मुश्किल भड़ा हो सकता है। जबकि उनकी जगह प्रियंका को मैदान में उतारा जाता है तो उनके जीतने की संभावना ज्यादा है। इसके बाद ही तय कर लिया गया कि सोनिया गांधी को भी यूपी के भंवर से बाहर निकाल कर राज्यसभा के तरफ रुख कर देना चाहिए।
बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की जारी की दूसरी सूची
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीजेपी ने पांच और राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूत्री जारी कर दी है। इसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन को ओडिशा और मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने एमपी से तीन और नामों की घोषणा की है। इनमें केंद्रीय मंत्री डॉक्टर एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर शामिल है।
बीजेपी ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की।
मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन
ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव। pic.twitter.com/M6cPcjTmJy— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी पर कसा तंज
बता दें कि, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर तंज कसा है। गिरिराज सिंह ने सेनिया गांधी के लिए कहा, “कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी हैं। अब कांग्रेस थकी है या सोनिया गांधी थकी हैं ये तो जनता निर्णय करेगी। थक तो जरूर गई हैं। हमारी शुभकामनाएं हैं कि वे राज्यसभा में आएं।”
#WATCH बेगुसराय, बिहार: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी हैं। अब कांग्रेस थकी है या सोनिया गांधी थकी हैं ये तो जनता निर्णय करेगी। थक तो जरूर… pic.twitter.com/0jqoI8TpIX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle