Ram Mandir Ayodhya: भगवान राम का मंदिर आम भक्तों के लिए खुल गया है। जोकि मंगलवार से ही आमजन जा रहे हैं और जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 5 लाख अधिक भक्तों ने दर्शन किए। लेकिन अब मंदिर में पूजा और आरती की जानकारी सामने आयी है। दरअसल, रामलला की आरती के लिए पास जारी किए गए जाएंगे। इसी के साथ सामान्य रामभक्तों के लिए सुबह 8 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक रामलला के द्वार खोले जाएंगे।
रामलला की आरती का समय
1. सुबह 4:30 बजे: मंगला आरती
2. सुबह 6:30 से 7 बजे: श्रृंगार आरती
3. सुबह 11:30 बजे: राजभोग आरती
4. दोपहर 2:30 बजे: उत्थापन आरती
5. शाम 6:30 बजे: संध्या आरती
6. रात 8:30 से 9 बजे:शयन आरती
कब तक खुलेंगे मंदिर के द्वार
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भारी संख्या में पहुंच रही रामभक्तों की भीड़ के मद्देनजर मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। राम मंदिर प्रशासन ने दर्शन का समय बढ़ा दिया है। नई टाइमिंग के अनुसार अब श्रद्धालु रात 11 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। जबकि पहले यह व्यवस्था शाम 7 बजे तक ही थी।