जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर – प्रदेश के कुशीनगर से एक ऐसी खबर सामने आयी है। जो आपका दिल जरुर छू लेगी। यहां पर एक दूल्हे को जब यह पता लगा कि उसकी होने वाली दुल्हनियां की मां को कैंसर है। तब उसने वधू पक्ष से मिलने वाला 5 लाख के उपहार को लेने से मना कर दिया और बिना दहेज लिए शादी करने को कहा । वहीं दूल्हे ने अपने होने वाली दुल्हन की मां के इलाज में मदद देने का भी वादा किया।
ये भी पढे: मां ने प्रेमी संग मिलकर अपने जिगर के टुकड़े को उतारा मौत के घाट
10 दिन पहले ही मिली, कैंसर की जानकारी
दहेज न लेने वाले इस महापुरुष का नाम दीपक है और उनकी होने वाली दुल्हनियां का नाम स्वाति है। 8, दिसंबर 2022 को दोनों की शादी का शुभ मुहूर्त निकाला गया लेकिन 10 दिन पहले दुल्हन की मां के सीने में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और जांच में पता लगा कि उन्हें कैंसर है।
दुल्हन पक्ष ने किया था, शादी करने से मना
स्वाति के पिता की छोटी सी परचून की दुकान है, जिससे वह घर का खर्चा और बच्चों की पढ़ाई का खर्च निकालते हैं लेकिन, पत्नी की कैंसर बीमारी ने दुल्हन के पिता को झकझोर कर रख दिया था और अब पत्नी की बीमारी बेटी की शादी में बाधा बन गई थी। इसलिए वह शादी से इनकार करने दूल्हे पक्ष के घर चले गए और शादी करने से मना कर दिया। उस समय दूल्हे पक्ष ने उन्हें कुछ जवाब दिए बिना ही जाने दिया।
खुशी में रोने लगे, दुल्हन के परिवार वाले
अगले दिन दूल्हे के परिजन दूल्हन पक्ष के घर गए और उन्होंने बिना कोई दहेज लिए शादी करने को कहा और कैंसर से पीड़ित दूल्हन की मां के इलाज में मदद देने को भी कहा। दूल्हन पक्ष का यह फैसला सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग खुशी में रोने लगे। इसके बाद 5 अगस्त को बिना किसी उपहार के दूल्हा – दूल्हन का विवाह सम्पन्न हुआ।
इस लोभ से भरी दुनिया में जब मात्र दहेज के लिए लड़कियों को प्रताड़ित किया जाता है और मार दिया जाता है। तब इस अनमोल खबर ने सबका दिल जीत लिया है।