नई दिल्ली: UP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट के बासी घाट पर आज किया जाएगा। इसके लिए उनका पार्थिव शरीर अतरौली ले जाया जा रहा है। सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अंतिम संस्कार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानाथ, उत्तराखंड के सीएम सहित कई कैबिनेट मंत्रियों के आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Caste Census: PM मोदी से नीतीश कुमार के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाक़ात, होगी जाति जनगणना पर चर्चा
UP: नरौरा परमाणु केंद्र में चार हेलीपैड बनाए गए
वीवीआईपी के लिए नरौरा परमाणु केंद्र में चार हेलीपैड बनाए गए हैं। पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार नरौरा में होने की जानकारी मिलते ही शनिवार रात मेरठ जोन एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार नरौरा पहुंचे। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के साथ अंतिम संस्कार स्थल, रूट सहित सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अंतिम संस्कार में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना
बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा ऐसी संभावनायें है कि अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जा सकता है। इसके पहले डिप्टी सीएम ने जानकारी दी थी की राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम ‘कल्याण सिंह मार्ग’ हो सकता है।
अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से किया जाएगा
कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से किया जाएगा। बुलंदशहर के नरौरा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है। आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराएंगे। बताया गया है कि उनके अंतिम संस्कार के लिए चंदन, ढक, पीपल व आम की लकड़ी का उपयोग किया जाएगा।
सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन
जैसा की आप जानते ही होंगे, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में लखनऊ के SGPGI में शनिवार को निधन हो गया था। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ। देश राजनीती के सल्फुरिक एसिड कहे जाने वाले कल्याण सिंह जो दूसरों पर गिरे तो जला दे और खुद पर गिरे तो गाला दे। उनकी कमी हमेशा महसूस करेगा।
Kalyan Singh News: Antim Yaatra Of Kalyan Singh | Narora Raj Ghat | Cm Yogi | Amit Shah | UP Atrauli