रश्मि सिंह|Basti News: यूपी के बस्ती से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, बस्ती के आवास विकास कॉलोनी में तकनीक का इस्तेमाल से एक मासूम बच्ची की जान बच गई। 13 साल की निकिता ने यह कारनामा कर के दिखाया है। जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। निकिता ने 15 महीने की भांजी वामिका को लेकर खेल रही थी। इस दौरान बंदर उस पर अटैक कर दिया। जिसके बाद उसने अपनी भांजी की जान एलेक्सा की मदद से बचा ली।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के लिए बता दें कि, आवास विकास कॉलोनी पार्क के पास स्थित बहन के घर गई निकिता ने अपनी 15 महीने की भांजी वामिका की जान बचाई है। दरअसल, निकिता अपनी भांजी वामिका को लेकर खेल रही ती। घर के बाकी लोग दूसरे कमरे में थे। इस दौरान तभी वहां बंदर घर के अंदर घुस गया। वह किचन में जाकर बर्तन और खाने पीने का सामान उठाकर फेंकने लगा। अचानक अपने पास में बंदर को उत्पाद मचाते देख निकिता और बच्ची घबरा गई। वामिका ने अपनी मां को आवाज लगना शुरु कर दिया।
तभी निकिता बताती है कि बंदर उन दोनों की तरफ कई बार दौड़ा। उस समय निकिता की नजर फ्रिज पर रखे एलेक्सा डिवाइस की तरफ गई और मानो उसके दिमाग की बत्ती जल गई। उसने बोला एलेक्सा कुत्ते की आवाज निकालो। वायस कमांड पाते ही एलेक्सा कुत्ते की तरह भौं-भौं की तेज आवाज करने लगा। कुत्ता भौंकने की आवाज सुनकर बंदर बालकनी से होता हुआ छत की तरफ चला जाता है। ऐसा करने के बाद निकिता ने अपनी और भांजी की जान को बचा लिया।