रश्मि सिंह|Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को होगा। पहले चरण के मतदान को लेकर प्रचार बुधवार यानी 17 अप्रैल को शाम छह बजे थम गया। ईसी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि, “लोकसभा चुनाव के पहले चहण का प्रचार नॉर्थ ईस्ट में दोपहर को तीन बजे समाप्त हुआ ता। जबकि, देश के बाकी हिस्सों में यह शाम 6 बजे खत्म हुआ।”
पहले चरण को लेकर चुनाव प्रचार हुआ बंद
जानकारी के लिए बता दें कि, पहले चरण के चुनाव को लेकर प्रचार को बंद कर दिया गया है। पहला चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होने वाला है। आम चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल 2024 को राज्यों और केंद्रों प्रदेशों को मिलाकर कुल 21 जगह 102 सीटों पर मतदान होगा। इस दौरान अरुणाचल की दो, असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की पांच, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, मिजोरम की एक, नगालैंड की एक,राजस्थान की 12, सिक्किम की एक, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की एक, यूपी की आठ, उत्तराखंड की पांच, पश्चिम बंगाल की तीन, अंडमान और निकोबार द्वीप की एक, जम्मू और कश्मीर की एक, लक्षद्वीप की एक और पुडुचेरी की एक सीट पर वोट डाले जाएंगे।