रश्मि सिंह|Dhananjay Singh News: लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व सांसद धनंजय सिहं से जुड़ी राहत की खबर आई है। सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने शनिवार को उनकी जमानत से जुड़ी याचिका पर दोपहर करीब 12 बजे अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें जमानत तो दे दी लेकिन उनकी सात साल की सजा पर कोई रोक नहीं लगी है। इसके चलते वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
धनंजय सिंह को मिला जमानत
जानकारी के लिए बता दें कि, धनंजय सिंह को जौनपुर हाईकोर्ट से जमानत मिली है। लेकिन वो अभी भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। दरअसल, धनंजय सिह को कोर्ट ने जमानत दे दी है। लेकिन कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक नहीं लगाई है। इस वजह से पूर्व धनंजय सिंह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
बता दें कि, धनजंय सिहं को जौनपुर की स्पेशल कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई थी।