रश्मि सिंह|Ram Mandir Opening: अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा देश राम के नाम में लीन है। 23 जनवरी से राम मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी कतार में खड़े है। ऐसे में बीजेपी ने श्रीराम जन्मभूमी दर्शन अभियान की शुरुआत करने वाली है।
बता दें कि, 24 जनवरी से भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान श्रीराम जन्मभूमि शुरुआत की जाएगी। जिसके लिए बीजेपी ने जिला इकाई को अयोध्या धाम में आने वाले सभी भक्तों के लिए उचित व्यवस्था और स्वागत करने का काम सौंप गया है। जिला इकाई के कार्यकर्ताओं को श्रद्धालुओं के स्वागत को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री राम जन्मभूमी अभियान होगा कल से शुर
आपको बते दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए श्री राम जन्मभूमी दर्शन अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत देश के सभी संसदीय क्षेत्रों तक पहुंचने की तैयरी की गई है। इस अभियान पर पार्टी महासचिव बीएल संतोष, महासचिव सुनील बंसल और विनोद तावड़े समेत कई बड़े नेता सीधे निगरानी कर रहे है। इस अभियान को सफल करने के लिए अयोध्या जिला के कई इकाई के संपर्क में बने हुए है। 24 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद ही श्री राम जन्मभूमी अभियान शुरु होगा।