रश्मि सिंह|Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। एक बार फिर से सीमा चर्चा में आ गई है। सीमा हैदर का अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा के साथ मारपीट किया गया है। जी हां, वीडियो में सीमा अपने चेहरे और हाथों पर चोट के निशान दिखा रही है। वीडियो देख लोग कयास लगा रहे है कि सीमा और सचिन के बीच हाथापाई हुई है।
सीमा हैदर का वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के लिए बता दें कि, पाकिस्तान से आई सीमा का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा अपने चेहरे पर चोट का निशान दिखाते नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है सीमा के शरीर पर कई जख्म के निशान दिखाई दे रहे है। अब एक नए वीडियो में सीमा रोती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वहीं सीमा हैदर के वकिल एपी सिंग का कहना है कि यह फर्जी वीडियो है। जो पाकिस्तान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर बनाया गया है। उनका कहना है कि इस वीडियो का सीमा से कोई लेना देना नहीं है। यह वीडियो पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर वायरल किया गया है। जबकि यह बिल्कुल गलत वीडियो है।