रश्मि सिंह|Seema Haider Pregnancy News: सचिन और सीमा हैदर साल 2024 के पहले दिन एक बार फिर सुर्खियों में है। सीमा हैदर से जुड़ी खुशी कि खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीमा मां बनने वाली है। इस बात की पुष्टी खुद सीमा ने मीडिया से बातचित करते हुए दिया है। सीमा ने कहा, कि जल्द खुशखबरी मिलेगी।
बधाई हो लप्पू सा सचिन पापा बनने वाला है, सीमा हैदर होली के बाद देंगी बच्चे को जन्म ! 😁 #SeemaHaider #SeemaSachin pic.twitter.com/tLpfXQG2YH
— Radhika Chaudhary (@Radhika8057) January 1, 2024
Courtesy: Radhika Chaudhary Twitter Handle
आपको बता दें कि, पाकिस्तान से भागकर सीमा हैदर भारत आई थी और सचिन से शादी की थी। सीमा का या पांचवा और सचिन का यह पहला बच्चा होगा। इससे पहले उनके पहले पति से चार बच्चे है। ये बच्चे भी सीमा के साथ भारत आए थे और ग्रेटर नोएडा में सचिन के घर पर ही रहे है। लाइव के दौरान सीमा ने कहा, “वह कब तक मां बनेंगी, इस बात का पर सीमा ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। पर उसने यह बोला कि मेरा और सचिन का एक बच्चा जरुर होगा।”
ऐसी शुरु हुई थी सीमा और सचिन की प्रेम कहानी
आपको बता दें कि, पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर और यूपी के रहने वाले सचिन मीणआ की लव स्टोरी बीते साल काफी चर्चा में रही थी। कुछ साल पहले दोनों की ऑनलाइन पबजी गेम खेलते हुए जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। दोनों फिर नेपाल में मिले थे। सीमा और सचिन का कहना है कि दोनों नेपाल में शादी की थी।
इसके बाद बीते साल सीमा अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर अवैध तरीके से ग्रेटर नोएडा में सचिन के घर पर आ गई थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में भी लिया था। हालांकि, बाद में जमानत मिल गई थी। ये मामला दोनों देशों के बीच चर्चा का विषय रहा था। आम लोगों से लेकर नेताओं तक सभी ने इस मामले में दिलचस्पी ली थी और तभी से वो दोनों सुर्खियों में आ गए थे।