रश्मि सिंह|Swami Prasad Maurya Resigned: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अभी हाल ही में अलग हुई है। इसी बीच अब अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा से भी इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा उन्होंने विधान परिषद की सीट से भी त्यागपत्र दे दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सपा से इस्तीफा देते हुए स्वामी ने अखिलेश को एक पत्र भी लिखा है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा
जानकारी के लिए बता दें कि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए अखिलेश यादव को पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा- आफके नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। किन्तु दिनांक 12 फरवरी 2024 को हुई वार्ता एवं दिनांक 13.02.2024 को प्रेषित पत्र पर किसी भी प्रकार की वार्ता की पहल न करने के फलस्वरुप मैं समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्य से भी त्याग पत्र दे रहा हूं।
बता दें कि, एमएलसी सीट से इस्तीफा देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा- मैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रुप में विधानसभा, उत्तर प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य, विधान परिषद उत्तर प्रदेश निर्वाचित हुआ हूं। चूंकि मैंने सामजवादी पार्टी की प्रथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। अस्तु नैतिकता के आधार पर विधान परिषत उत्तर प्रदेश की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहा हूं। कृप्या मेरे त्याग पत्र को स्वीकार करने की कृपा करें।