रश्मि सिंह|UP Government Holiday List: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने साल 2024 के छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर में अलग-अलग श्रेणियों में सरकार ने कुल 56 छुट्टियों का ऐलान किया है। योगी सरकार कि ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यदि कोई पर्व/ त्योहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरुषों की जन्म तिथि एक साथ एक तिथि/दिवस को होते हैं, तो ऐसी दशा में अलग से सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जाएगा।
इन दिनों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
योगी सरकार ने मो. हजरत अली के जन्मदिवस, गणतंत्र दिवस. महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली, गुड फ्राइडे, ईद-उल-फिर्त, डॉ. अंबेडकर के जन्मदिवस, राम नवमी, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, ईद-अल-अज़हा (बकरीद), मोहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, ईद-ए-मिलाद/बारावफात, महात्मा गांधी जयंती, दशहरा/ महानवमी/विजयदशमी, दीपावली. गोवर्धन पूजा, भैयादूज/चित्रगुप्त जयंदी, गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा और क्रिसमस डे का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
ये है निर्बंधित अवकाश छुट्टियां
निर्बंधित अवकाशों की सूची में सरकार ने नया साल, मकर संक्रांति, हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी, गरीब नवाज रह का उर्स, जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मदिवस, बसंत पंचमी, संत रविदास जयंती, शबे बरात, होली, ईस्टर सैटरडे, ईस्टर मंडे, जमात-उल-विदा/रमजान का अंतिम शुक्रवार/ महर्ष कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्म जयंती, चेटी चंद, ईद-उल-फिर्त, चंद्रशेखर जयंती, लोक नारायण महाराणा प्रताप जयंती शामिल है।
साथ में परशुराम जयंती, ईदुज्जहा, मोहर्रम पूजा/अनंत चतुर्दशी, महाराजा अग्रसेना जयंती, दशहरा, महर्षि वाल्मिकी जयंती, नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभ भाई एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती, छठ पूजा पर्व वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस, चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस और क्रिसमस ईव की छुट्टियों का एलान किया है।
इन सब के अलावा कार्यकारी आदेश के तहत अवकाशों में सरकार ने गुरु गोविंद सिंग जयंती और गुरु तेग बहादुर शहिद दिवस पर छुट्टियों का एलान किया है।