जनतंत्र डेस्क, Uttarakhand: नदियों को छलनी कर अवैध खनन जारी है। उत्तराखंड के विकासनगर में यमुना नदी पर दिन रात धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। यहां कई महीनों से अवैध खनन का खेल रहा है। जबकि हाल ही उत्तराखंड सरकार में मुख्य ने आला अधिकारियों और देहरादून के जिलाधिकारी देहरादून को साफ निर्देश दिये गये थे। जिनमें कहा गया था, अवैध खनन कार्य में अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन हो रहा है।
विकासनगर में डाकपत्थर और अम्बाडी से लगती प्रतिबंधित यमुना नदी में पिछले कई महीनो से अवैध खनन का खेल जारी है। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। अपने क्षेत्र में निजी लाभ के चलते यमुना नदी अम्बाडी, डाकपत्थर और विकासनगर में अवैध खनन साठ-गांठ से किया जा रहा है। खनन माफियाओं ने कई गांवों और सिंचाई विभाग की सैकड़ो बीघा भूमि को अवैध भंडारण बना दिया।
रात के अंधेरे में खनन परिवहन
अवैध खनन से हर दिन राजस्व विभाग को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है। चोरी की गयी खनन सामग्री को पूरी रात डंपर में ओवरलोड कर बिना रेवन्यू बिल के बेचा जा रहा है। ये काम प्रशासन की नाक के नीचे कई महीनों से हो रहा है।