नई दिल्लीः Tehri Garhwal: टिहरी गढ़वाल के राजा और आठ बार लोक सभा सांसद रहे मानवेंद्र शाह की धर्मपत्नी राजमाता सूरज कुंवर शाह का 98 साल की उम्र में मिधन हो गया। राजमाता सूरज कुंवर शाह ने नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। ऋषिकेश के मुनिकीरेती पूर्णानंद घाट में राजमाता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजमाता के अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक विनोद कंडारी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही उत्तराखंड के कई मंत्री और नेता राजमाता के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले हैं।
बांसवाड़ा रियासत में हुआ था राजमाता का जन्म
22 सितंबर 1923 को राजमाता सूरज कुंवर शाह का जन्म राजस्थान के बांसवाड़ा रियासत में हुआ था। राजमाता के पति राजा मानवेंद्र शाह का देहांत 5 जनवरी 2007 को हुआ था। उनकी पुत्रवधू राज्य लक्ष्मी शाह टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं। बताया जा रहा है राजमाता काफी समय से बीमार चल रही थीं। इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर दो बजे उन्होंने सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें- Russia: 100 साल बाद रूस में शाही शादी, Tsars के वंशज का इतावली दुल्हन संग विवाह
राजस्थान के राजघराने में महारानी हैं बेटियां
राजमाता कुंवर शाह के तीन बेटियां और एक बेटा मनुजेंद्र शाह हैं। उनकी तीनों बेटियां राजस्थान के राजघराने में महारानियां हैं। राजमाता के आकस्मिक निधन पर टिहरी राजपरिवार के राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल, राज परिवार के सदस्य ठाकुर भवानी प्रताप, पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनै समेत कई नेता और मंत्रियों ने गहरा दुख जताया।
Rajmata Suraj Kunwar Shah Antim Sanskar Today | Funeral At Munikireti Ghat Narendra Nagar | Cm Dhami