रश्मि सिंह|Uttarakhand UCC Bill Pass: बुधवार यानी आज हुए उत्तराखंड विधानसभा सत्र में UCC बिल पास हो गाय। काफी चर्चा के बाद समान नागरिक संहिता बिल को पास कर दिया गया है। इस बिल को पास कर उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया है। इसकी के साथ ही उत्तराखंड समान कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यूसीसी बिल पास होने के बाद अब इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। राज्पाल के दस्तखत होने के बाद यह बिल कानून बन जाएगा। इससे राज्य के सभी लोगों पर समान कानून लागू हो जाएंगा।
#Watch: समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक सदन में पारित होने पर बोले उत्तराखंड के सीएम धामी,’जिस जनता ने हमें मौका दिया है उन्हीं के आशीर्वाद से ये बिल पास हुआ है’ #UCC #Uttarakhand #BJP #PushkarSinghDhami #JantantraTv@ukcmo | @pushkardhami | @BJP4UK | @PMOIndia |… pic.twitter.com/fNpPBzgWIC
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 7, 2024
उत्तारखंड विधानसभा में UCC बिल हुआ पास
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, UCC बिल उत्तराखंड के विधनासभा में पास हो गया है। यह बिल को अब राज्यपाल के पास भेजा जाएगा, उनके दस्तखत के बाद ही यह बिल कानून बन जाएगा। इसके बाद ही उत्तराखंड में सभी लोगों पर UCC कानून को लागू किया जाएगा। हालांकि, अनुसूचि जानताति यानी SC और ST के लोगों पर इसेक प्रावधान लागू नहीं होंगे।
बता दें कि, समान नागरिक संहिता का वादा बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान किया था। UCC बिल के पास होने के बाद उत्तराखंड पहला देश का राज्य बन गया है जहां इस कानून को लागू किया जाएगा। इससे पहले बस गोवा में UCC को लागू किया गया है। लेकिन गोवा में इसे पुर्तगाल के शासन काल से ही ये लागू है।