जनतंत्र डेस्क: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। यहां कुछ लड़कियों के बीच आपस में जमकर लात-घूंसे चले वहीं, कुछ लड़कियां हाथ में चेन लेकर दूसरी लड़कियों को दौड़ाती नजर आईं। ये सभी लड़किया नाबालिग बताई जा रही हैं और इनके बीच विवाद का कारण लव ट्राएंगल था।
Balrampur: गजराज आए परेशानी लाए, जंगली हाथियों ने दी दस्तक
अंबिकापुर शहर के ब्रह्मरोड में मंगलवार को नाबालिग लड़कियों के बीच मार-पिटाई हुई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कियों ने जमकर एक-दूसरे पर घूंसे चलाए, बाल खींचा और रास्ते में चेन लेकर दौड़ाती रहीं। हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बताया जा रहा है प्रेम संबंधों को लेकर दो लड़कियों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच मार पिटाई हुई जिसे देख दोनों की तरफ से अन्य लड़कियां भी आ गईं।
लड़कियों के बीच चल रही हाथापाई में वहां खड़े स्थानीय लोग मूकदर्शक बने रहे। लड़कियां एक दूसरे के बाल खींच रही थी। लेकिन लोग उन्हें समझाने की बजाए वीडियो बनाते रहे। कई देर की मार-पिटाई के बाद कुछ लोगों ने उन्हें शांत करवाया। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।