नई दिल्ली- देशभर में राफेल समझौते को लेकर देश की सियासत गर्माई हुई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर कर रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए राफेल समझौते को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर पीएम मोदी से पांच बड़े सवाल पूछे?
1. वायुसेना ने दाम का विरोध किया या नहीं?
2. विमान सस्ता तो 126 विमान क्यों नहीं खरीदे?
3. राफेल के दाम बढ़ाने का फैसला किसका था?
4. अनिल अंबानी की कंपनी को ठेका क्यों दिया गया?
5.एचएल के बजाए अनुभवहीन कंपनी को ठेका क्यों दिया गया?
अंबानी को तीस हजार करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाने का आरोप
राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा कि मोदी सरकार ने देश के साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए चोरी किए है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तीस हजार करोड़ रुपए का फायदा अपने दोस्त अनिल अंबानी को पहुंचाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वायुसेना के अधिकारियों ने राफेल पर समझौते का विरोध किया, लेकिन पीएम मोदी ने सभी विरोध को दरकिनार करते हुए समझौता किया।
Rahul Gandhi: Reality yahi hai ki 30,000 crore Anil Ambani ko diya gaya hai, aur Chowkidaar chor hai #RafaleDeal pic.twitter.com/NqUCnnqzHN
— ANI (@ANI) January 2, 2019
पीएम के इंटरव्यू पर तंज
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इंटरव्यू पर तंज कसते हुए कहा कि आपने उस दौरान पीएम का मूड देखा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपसे ही सवाल किया जा रहा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पता नहीं पीएम मोदी किस दुनिया में है।