रश्मि सिंह|Ambedkar Nagar News: यूपी के अंबेडकर नगर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। दो भाईयों ने अपनी दुल्हन को लाने के लिए कार को मोडीफाई करके हेलीकॉप्टर बना दिया। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों भाईयों को कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कार को मोडिफाई करके हेलीकॉप्टर बना दिया और इसको पेटिंग के लिए ले जा रहे थे। तब उनको पुलिस ने हिरास्त में लिया है। ये दोनों भाई थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार के रहने वाला है। अभी दोनों भाई पुलिस के हिरासत में है।
वैगनआर कार को हेलीकॉप्टर बना दिया
जानकारी के लिए बता दें कि, अंबेडकर नगर के दो भाइयों की जोड़ी ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए वैगनआर का कर को मोडिफाई कर हेलीकॉप्टर के रूप में तैयार कर दिया। इसके पीछे इनकी सोच थी की वो अपनी दुल्हन को इस पर बैठा कर घर लाना चाहते थे। इसके बाद वो इसको बाकी दूल्हे और दुल्हन को लाने और ले जाने के लिए इसकी डिमांड होगी। दोनों भाइयों ने कार के ऊपर बकायदा पंखा लगाया, पीछे लोहे की चद्दरों को गोल कर हेलीकाप्टर जैसा आकर दे दिया। दोनों भाई इसे फाइनल टच देने के लिए भीटी से अकबरपुर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए।
हालांकि दोनों भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिक्षक ने बताया कि परिवहन विभाग के नियमों के तहत किसी भी वाहन को बना परमिट के मोडिफाई नहीं किया जा सकता है। जब यह वाहन आज मिली तो इसे कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।