जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: रोडीज के पहले सीजन के विनर और 18 साल तक शो से जुड़े रहे रणविजय ने शो को बाय बाय कह दिया है। रणविजय सिंह ने खुद ही फैंस से रोडीज छोड़ने की जानकारी शेयर की। रणविजय के शो छोड़ने से एक्ट्रेस नेहा धूपिया काफी दुखी हैं। नेहा खुद शो की जज रह चुकी हैं हालांकि अब वे खुद भी इस शो का हिस्सा नहीं हैं।
मार्च में टेलिकास्ट होगा रोडीज 18
रणविजय ने फैंस को बताया कि वह शो छोड़ चुके हैं और एक्टर सोनू सूद उनकी जगह लेने वाले हैं। नया सीजन दक्षिण अफ्रीका में शूट किया जाएगा और मार्च 2022 तक शो को टेलिकास्ट कर दिया जाएगा।
शो छोड़ने पर रणविजय ने क्या कहा
एक इंटरव्यू में रणविजय ने कहा कि उन्होंने अपने रोल से इस्तीफा दे दिया है और यह निराशाजनक है। उन्होंने कहा “यह चैनल मेरी जर्नी का एक पिलर रहा है और मैं उनके साथ दिलचस्प काम करने कि लिए तैयार हूं। रोडीज में दोनों तरफ से चीजें काम नहीं कर पाई हैं। हमारी तारीखें मैच नहीं कर रही यह निराशाजनक है।”
शो होस्ट करेंगे सोनू सूद
रोडीज सीजन 18 में सोनू सूद रणविजय को रिप्लेस कर रहे हैं। सोनू सूद की होस्टिंग वाला शो का प्रोमो भी जारी हो गया है। रोडीज 18 के लिए सोनू सूद काफी एक्साइटेड हैं।