UP News : उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार, 21 मार्च की सुबह एअर इंडिया की एक फ्लाइट में एक शख्स मृत पाया गया। यह फ्लाइट दिल्ली से लखनऊ पहुंची थी। शख्स का नाम आसिफ उल्हा अंसारी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिस फ्लाइट में युवक मृत पाया गया उसका नंबर र एयर इंडिया फ्लाइट AI2845 था। यह फ्लाइट सुबह करीब 8:10 पर दिल्ली से लखनऊ पहुंची थी।
फ्लाइट में शख्स की हुई मौत
दरअसल जब क्रू मेंबर ने यात्री से संपर्क किया, तो उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। फ्लाइट में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यात्री ने अपनी सीट बेल्ट भी नहीं खोली थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
एयर इंडिया ने नहीं दिया बयान
ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यात्री ने फ्लाइट में मिले खाने को भी नहीं खोला था। रिपोर्ट के अनुसार एक यात्री ने कहा, ‘फ्लाइट के वक्त सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब क्रू मेंबर्स उसके पास पहुंचे तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।” बता दें कि एयर इंडिया ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।