Sanjay Dutt: बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त पिछले कई दशकों से लाखों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। पहले हीरो और उसके बाद खलनायक, उन्हे हर अंदाज में लोगों द्वारा पसंद किया गया। फिल्मों के अलावा संजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए अपनी जिन्दगी एकदम खुले किताब की तरह रखी है। सोशल मीडिया पर वह पल-पल का अपडेट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक विडियो पर शेयर किया, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो में वो देशी स्टाइल में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इतनी उम्र में इस तरह का वर्कआउट करते देख फैंस कायल हो गए हैं।
Sanjay Dutt viral video: कैप्शन में लिखा- बुनियाद की तरफ वापसी
वायरल हो रहे विडियो में संजय वर्कआउट के लिए देशी अंदाज में कुल्हाड़ी से लकड़ी काटते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस जोश को देख उनके फैंस भी उनके मुरीद हो गए हैं।
संजय दत्त ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘बुनियाद की तरफ वापस, रॉ वर्कआउट! लकड़ी काटना कसरत करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। इससे पूरी अपर बॉडी की एक्सरसाइज होती है। अच्छा वर्कआउट हुआ। इसे जारी रखना होगा। इसे आजमाएं। आपको ये पसंद आएगा।’ उन्होंने हैशटैग में लिखा-#DuttsTheWay