जनतंत्र डेस्क, मध्य प्रदेश: रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 4 का यह वीडियो तेजी से Viral हो रहा है। वीडियो में स्टेशन पर मौजूद सभी यात्री रेलवे स्टेशन पर गरबा खेलते नजर आ रहे हैं। दरअसल बुधवार रात बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन 10.15 पर यानी 20 मिनट पहले ही पहुंच गई थी। स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज 10 मिनट का है। यानी यहां पर ट्रेन करीब 30 मिनट तक खड़ी रही थी।
दरअसल रेलगाड़ी समय से पहले पहुंच गई थी ऐसे में पैसेंजर्स के पास काफी खाली समय था। तो वहां मौजूद पैसेंजर्स ने अपनी बोरियत को दूर करने के लिए गरबा खेलना शुरू कर दिया। दरअसल वीडियो में यात्रियों के चेहरे पर खुशी और उल्लास नजर आ रहा है। तभी तो यात्रिगण खुशी से स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर नाचते दिखाई दिए।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डांस Viral video शेयर किया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- मजामा! हैप्पी जर्नी। यह क्लिप 22 सेकंड का है, जिसे अब तक 63 हजार से अधिक व्यूज और 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, इन यात्रियों का जोश देखकर लोग हैरान हैं।
मजामा!
Happy Journey 🚉 pic.twitter.com/ehsBQs65HW— Ashwini Vaishnaw (मोदी का परिवार) (@AshwiniVaishnaw) May 26, 2022