Vijay Rupani death News : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान 12 जून की दोपहर को क्रेश हो गया है। इस भयानक हादसे ने हर किसी को सदमें में डाल दिया है। प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री समेत 242 यात्री शामिल थे। जिनमें से केवल एक यात्री सुरक्षित बचा है। बाकि 241 लोगों की मौत हो गई है। शव इतनी बूरी तरह झुलस गए कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है। पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट की जरूरत पड़ेगी।
विजय रूपणी का हुआ निधन
इसी बीच लंदन जाने वाले इस प्लेन में बैठने से पहले विजय रूपाणी का एक वीडियो भी सामने आया है। एयरपोर्ट में जाने से पहले उनके साथ कई लोग हैं, जो उन्हें विदा करने आए हैं। यह विजय रूपाणी का अंतिम वीडियो है। प्लेन हादसे में उनकी भी जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे। यात्रियों की लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित था और उनका सीट नंबर 2D दर्ज था। आग पर काबू पाते हुए सभी यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इनमें से किसी को भी बचाया नहीं जा सका। केवल 1 यात्री ही सुरक्षित बचा है।
#BREAKING_NEWS | प्लेन हादसे में पूर्व सीएम विजय रुपाणी की निधन
➡️ गुजरात बीजेपी अध्यक्ष ने की निधन की पुष्टि
➡️ केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने पुष्टि की
➡️ विजय रूपाणी का एयरपोर्ट से आखिरी वीडियो आया सामने#Gujarat #planecrash #AirIndiaPlaneCrash #BJPPresident… pic.twitter.com/3GtLmKsWBf
— Jantantra Tv (@JantantraTv) June 13, 2025
राजनीतिक गलियारों में पसरा मातम
क्रैश प्लेन में विजय रूपाणी के मौजूद होने की खबर जबसे सामने आई, तबसे ही उनके घर के सामने लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की पुष्टि के बाद से गुजरात समेत देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।
डीएनए सैंपल से की गई पहचान
विमान हादसे के बाद शवों को पहचान पाना मुश्किल था। जिसकी वजह से शवों को पहचानने के लिए करीबी रिश्तेदारों से डीएनए सैंपल लिया गया। ऐसे में विजय रूपाणी के शव की पहचान करने के लिए उनके करीबी रिश्तेदारों से डीएनए सैंपल लिया गया है। बता दें कि विजय रूपाणी की पत्नी-बेटी और अन्य करीबी रिश्तेदार लंदन में रहते हैं। इसलिए भारत में मौजूद उनके अन्य रिश्तेदारों से डीएनए सैंपल लेकर अब उनके शव की पहचान की जाएगी।