जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी और उनका परिवार भले ही सोशल मीडिया से दूरी बना ले। लेकिन सोशल मीडिया और मीडिया उनसे दूरी नहीं बनाते और अंबानी परिवार कहीं न कहीं स्पॉट हो ही जाता है। इस बार परिवार के सबसे छोटे सदस्य पृथ्वी अंबानी मुंबई में मम्मी श्लोका के साथ स्पॉट हुए।
New York के आलीशान होटल मंडारिन ओरिएंटल को खरीदेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 735 करोड़ में करार
पृथ्वी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के बेटे हैं। जो तस्वीर सामने आई है उसमें पृथ्वी अंबानी मां श्लोका की गोद में हैं। श्लोका पृथ्वी को लेकर कार में बैठने जा रही हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, और इस पर जमकर कमेंट्स भी आ रहे हैं।
पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर, 2020 को हुआ है। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च, 2019 को हुई थी। इस शादी की दुनियाभर में काफी चर्चा रही थी। पृथ्वी के जन्म की घोषणा करते हुए अंबानी परिवार ने कहा था कि भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से, श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए। नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर खुश हैं। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत किया…नए सदस्य के आगमन ने पूरे मेहता और अंबानी परिवारों को अपार खुशी दी है।
हाल ही में पृथ्वी अंबानी का पहला जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया था। बर्थडे पार्टी और क्यूट केक की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। पृथ्वी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन में क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे।