Wayanad Landslide: वायनाड में मंगलवार रात को आई लैंडस्लाइड की वजह से 167 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के चलते केरल में दो दिनों के राजकीय शौक की घोषणा की गई। वायनाड में आपभी भी बचाव कार्य जारी है। वहीं, आज वायनाड का दौरा करने के लिए राहुल और प्रियंका गांधी निकल चुके हैं।
Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण हुई लैंडस्लाइड के कारण 167 लोगों की मौत हो गई। इसे अलावा अब तक 200 लोगों का कुछ पता नहीं चला है। इसके साथ ही 100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि वायनाड में सोमवार, 29 जुलाई की रात को लैंडस्लाइड हुई थी। इसमें मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांव पूरी तरह बर्बाद हो गए। इसके साथ ही लोगों के घर, पुल, पेड़ और गाड़ियां सब बह गईं।
बचाव कार्य के लिए आर्मी, एयरफोर्स, NDRF, SDRF, पुलिस और डॉग स्क्वॉड सभी तैनात किए गए हैं। मुंडक्कई में लोगों की मदद के लिए रस्सियों और सीढ़ियों का उपयोग कर छोटे-छोटे पूल बनाए जा रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द लोगों को बचाया जा सके। इन अस्थाई पुलों के जरिए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों तक मदद पहुंचाई जा रही है। बचाव कार्य में तीजी लाने के लिए मुंडक्कई और चूरलमाला में 190 फीट लंबा बेली पुल बनाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस पुल की मदद से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सकें। राहत सामग्री 17 ट्रकों से वायनाड तक लाई जा रही है। ताकि जरुरत की चीजें लोगों तक पहुंचाई जा सकें। केरल में बड़े पैमाने पर त्रासदी हुई है।
राहुल-प्रियंका पहुंचे वायनाड
राहुल-प्रियंका केरल के वायनाड में आई लैंडस्लाइड का जायजा लेने और पीड़ित लोगों से मिलने के लिए वायनाड के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी वायनाड जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते वह नहीं जा पाए। बता दें कि भूस्खलन प्रभावित इलाकों में लोगों के इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम पहुंच रही है। वायनाड पहंचकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, ‘यह वायनाड, केरल और पूरे देश के लिए एक भयावह त्रासदी है। हम परिस्थिति को देखने आए हैं और यहां पर परिस्थिति दर्दनाक है… हम पीड़ितों की सहायता की पूरी कोशिश करेंगे। अभी कई काम हैं जो करना है। यहां पर मदद कर रहे सभी लोगों का धन्यवाद करूंगा। मेडिकल टीम का शुक्रिया अदा करता हूं।’ वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भूस्खलन प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात के बाद कहा, ‘हमने पूरे दिन लोगों से मुलाकात की है जो इस आपदा से जूझ रहे हैं। हम लोगों को हर संभव सहायता के लिए यहां आए हैं। ऐसे समय में हमें कष्ट से गुजर रहे लोगों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। प्रशासन और राज्य सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है। आपदा से प्रभावित ज्यादातर लोगों का कहना है कि वे उसी इलाके में रहना चाहते हैं। हमें उसके पुनर्वास लिए कोई समाधान निकालना होगा।’