रश्मि सिंह|Today Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदने वाला है। कई राज्यों में सुबह और रात में ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन में उतनी सर्दी महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं नॉर्थईस्ट राज्यों असम, मिजोरम, नागालौंड और मणिपुर में भी भारी बारिश कि संभावाना जताई है।
दिल्ली की तापमान में गिरावट
आपको बता दें मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही 23 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इससे पहले 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।
इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
अगर यूपी के मौसम की बात करें तो इस हफ्ते न्युनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है अब यूपी का तापमान 14 डिग्री सेल्सियल पहुच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक तापमान गिरकर 11 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने का संभावना है। जम्मु में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। साथ ही लेह में 5 डिग्री तक तापमान नीचे सकता है।