Shikhar Dhawan’s GF Sophie Shine : Champions Trophy 2025 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन की एक वीडियो बहुत वायरल हो रही थी। इस वायरल वीडियो में शिखर धवन एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ स्टैंड्स में बैठे हुए नजर आए थे। गब्बर की यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस काफी उत्सुक थे कि वह लड़की कौन है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह महिला सोफी शाइन हैं, जो आयरलैंड से हैं।
रिलेशनशिप में हैं शिखर धवन
शिखर धवन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में मानों इस खबर पर मुहर लगा दी है कि उनके साथ नजर आने वाली ये विदेशी महिला उनकी गर्लफ्रेंड हैं। धवन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नाम सोफी शाइन है। शिखर धवन हाल ही में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आपकी गर्लफ्रेंड का नाम क्या है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आपको सबकुछ यहीं जानना है लेकिन कुछ देर बाद स्वीकारा कि वह किसी को डेट कर रहे हैं।
कौन हैं Sophie Shine?
इसके बाद उन्होंने कहा कि नाम तो नहीं बताऊंगा लेकिन इस रूम में बैठी सबसे खूबसूरत लड़की मेरी गर्लफ्रेंड है। इसके बाद धवन कैमरामैन को कैमरा उस तरफ घुमाने के लिए मना भी करते हैं। बता दें कि उस रूम में सोफी शाइन भी बैठी हुई थीं। जिससे लगभग ये कन्फर्म हो गया कि वहीं धवन की गर्लफ्रेंड हैं। शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। सोफी और धवन एक दूसरे को इंटाग्राम पर फॉलो करते हैं। सोफी के करीब 61 हजार फ़ॉलोअर्स हैं।