Yamuna Aarti News : राजधानी दिल्ली की यमुना में आरती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को ल एकर दवा किया जा रहा है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद यमुना में आरती शुरू हो गई है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है दिल्ली में यमुना आरती पहली बार शुरू हुई है।
क्या है आरती की सच्चाई ?
वायरल वीडियो में नदी किनारे आरती होती हुई दिख रही है। आरती उसी तरह की जा रही है जिस तरह से वाराणासी, हरिद्वार, ऋषिकेश में गंगा आरती की जाती है। वीडियो में 4 पंडित आरती करते दिख रहे हैं। घात पर लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। कुछ लोग वीडियो भी बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
गलत साबित हुआ लोगों का दावा
इस वीडियो को शेयर कर लोगों ने लिखा कि ” यमुना घाट पर यमुना जी की आरती शुरू हो गई है।” यह वायरल वीडियो दिल्ली का वासुदेव घाट है। यहां पिछले एक साल से इसी तरह आरती होती है। वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा बिल्कुल गलत है। बता दें कि पिछले काफी समय से यमुना का सफाई का मुद्दा दिल्ली में काफी अहम बना हुआ है।