Yashasvi Jaiswal News : टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल चोटिल हो गए हैं। चोटिल होने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। खबर है कि जायसवाल की एंकल में चोट आई है, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि यशस्वी जायसवाल को पहले 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में चुना गया था। वह टीम में तीसरे ओपनर थे। हालांकि, जब जसप्रीत बुमराह को चोट लगी, तो खबर सामनेआई की जायसवाल का नाम 15 में नहीं है। जायसवाल की जगह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को चुन लिया गया है।
यशस्वी जायसवाल हुए चोटिल
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने के बाद यशस्वी जायसवाल को रणजी ट्रॉफी में खेलना था, लेकिन वह चोटिल हो गए हैं और मुंबई की रणजी टीम से बाहर हो गए हैं। मुंबई को सोमवार से विदर्भ के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यशस्वी जायसवाल अपनी चोट को दिखाने के लिए बेंगलुरू स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जा सकते हैं। क्योंकि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी टीम में ‘टीम के साथ यात्रा नहीं करने वाले रिजर्व खिलाड़ी’ के रूप में रखा गया है।
जायसवाल की अनुपस्थिति से मुंबई की ताकत में कमी तो आएगी। लेकिन मुंबई की टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं। पिछले साल के फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को हराकर खिताब जीता था। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में अपना वनडे डेब्यू किया था। बाद में विराट कोहली के वापस आने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।